इंदौर के विजय नगर थाने के सब इंस्पेक्टर विकास पाटिल ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर में एक सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे वर्तमान में विजय नगर थाने में पदस्थ थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

विजय नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एसआइ) विकास पाटिल ने मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार को फांसी लगा ली। पाटिल विजय नगर से पहले क्षिप्रा, द्वारकापुरी, लसूड़िया आदि थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

नवविवाहिता ने फांसी लगाई

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। भंवरकुआं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय सुखदीप कौर (डबरा) की अभिनव नगर (पालदा) में रहने वाले जरनेलसिंह से शादी हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। शुक्रवार को सुखदीप ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.