ऐतिहासिक पलः भारत की GDP पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार, जर्मनी को चौथे स्थान से हटाने की तैयारी

रविवार (19 नवंबर) भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की जब उसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर (कुल 4,000,119,138,960) के आंकड़ो को पार कर गया। इसके साथ ही हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बने हुए हैं।

26,708,784,456,360 डॉलर के साथ अमेरिका जीडीपी के लिहाज से पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 19,240,000,114,470 डॉलर के साथ चीन दूसरे, 4,391,255,819,569 डॉलर के साथ जापान तीसरे और 4,284,365,740,288 डॉलर के साथ जर्मनी चौथे स्थान पर बना हुआ है।

विकास की गति को देखते हुए, अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि भारत अगले चार सालों में, यानि 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और आने वाले दशकों में अमेरिका, चीन और भारत ही दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.