Local & National News in Hindi

RBI ने इस बैंक पर लगाई पाबंदियां, 1000 से ज्यादा नहीं निकाल सकते पैसे

0 114

नई दिल्लीः  आरबीआई के नए नियमों के तहत अब बैंक में कोई नया फिक्सड डिपोजिट नहीं खुल सकेगा और लोन जारी करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इतना ही नहीं अब ग्राहक अगले 6 महीने तक बैंक से सिर्फ 1000 रुपए ही निकाल सकेंगे। आरबीआई के निर्देश के बाद बैंक के अलग-अलग ब्रांच से ग्राहकों के हंगामे की खबरें भी आने लगी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बैंक के अलग-अलग ब्रांच से हंगामे के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।पीएमसी बैंक पर आरबीआई की अग्रिम मंजूरी के बिना लोन और अग्रिम धनराशि देने या रीन्यू करने, किसी भी प्रकार का निवेश करने, फ्रेश डिपॉजिट स्वीकार करने आदि से रोक लगा दी है। हालांकि आरबीआई इन दिशा-निर्देशों में स्थिति के हिसाब से संशोधन कर सकता है।

आरबीआई के इस कठोर फैसले के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। हालांकि आरबीआई की ओर से इस संबंध में स्थिति स्‍पष्‍ट की गई है। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इन पाबंदियों से यह नहीं समझा जाना चाहिए कि आरबीआई ने पीएमसी बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कैंसल कर दिया है। आरबीआई ने कहा कि बैंक अगले नोटिस या दिशा-निर्देश तक पाबंदियों के साथ कारोबार कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.