गैस पाइपलाइन फटने से यमुना नदी में उठा भयंकर तूफान, आसपास गांव के लोगों को किया गया अलर्ट

बागपत: बागपत जिले के जागोस गाँव में यमुना के बीच में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन अचानक फट गई। गैस पाइपलाइन फटने से यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए।

अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया। इसके साथ ही गैस संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। गांव के सामने यमुना नदी में गैस पाइप लाइन फटी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह 3 बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.