पटनाः सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, इस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी इस बात की जानकारी दी हैं।
बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। है। विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। बता दें कि प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉ. संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस भरकर ले गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.