सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास इंडोनेशिया ओपन खिताब जीता

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने इंडोशेनिया ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में उन्होंने मलेशिया के आरोन चिया (Aaron Chia) और सो वूई यिक (Soh Wooi Yik) को हराया। सात्विकसाईराज और चिराग ने 21-17,-21-18 से मुकाबला अपने नाम किया। यह इन दोनों की जोड़ी का पहला सुपर 1000 वर्ल्ड टूर खिताब है। आरोन चिया और सो वूई यिक की जोड़ी मेंस डबल्स की विश्व चैंपियन है।

इंडोनेशिया ओपन डबल्स में पहला खिताब

यह इंडोनेशिया ओपन के डबल्स में भारत का पहला खिताब है। सात्विकसाईराज और चिराग इससे पहले सुपर 100, 300, 500 और 750 का खिताब जीत चुके हैं। यह भारत की पहली जोड़ी है। जिसने सभी सुपर खिताब जीते है।

भारतीय जोड़ी ने जीता पहला मुकाबला

सात्विकसाईराज और चिराट शेट्टी ने पहले गेम को जीत लिया। मलेशिया की जोड़ी ने तेज शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में 0-3 की बढ़त बनाई। फिर स्कोर 3-7 हुआ। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी कर 11-9 की बढ़त बनाई। आखिरी में भारतीय खिलाड़ियों ने 18 मिनट में 21-17 से खेल अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में कड़ी टक्कर

सात्विक और चिराग की जोड़ी को दूसरे गेम में मलेशिया जोड़ी से कांटे की टक्कर मिली। एक समय मुकाबला 5-5 की बराबरी पर था। दूसरे हाफ के ब्रेक तक भारतीय जोड़ी ने 11-8 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने अपना खेल तेज कर दिया और 20-14 से आगे हो गए। अंत में भारतीय जोड़ी ने गेम जीतने के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.