ब्रेकिंग
बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान
देश

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मंजू चौधरी बोलीं- अपने स्तर पर स्वतंत्र होकर निर्णय लें

प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा अलग-अलग जाति वर्ग के सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में महिलाओं को साधने की भी कोशिश है। आज मंगलवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मंजू चौधरी व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री उषा मौर्या सरकार के कार्यों को गिनाने प्रयागराज पहुंचीं। सम्‍मेलन सेवा समिति कालेज में आयोजित हुआ।

अपने स्तर पर स्वतंत्र होकर निर्णय लें और सरकार बनाने का आह्वान

सेवासमिति विद्यामन्दिर इंटर कालेज मैदान पर आयोजित महिला सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मंजू चौधरी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या योजनाएं चल रही हैं उनकी जानकारी देने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की। हर घर तक पहुंच बनाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है। प्रत्येक सदस्य तय करे कि वह अपने क्षेत्र के हर घर मे पहुंचेगी। अब तक क्या योजनाएं बनी उनका क्या प्रभाव हुआ यह भी जरूर बनाएं। यदि महिलाएं संगठित होकर अपने स्तर से स्वतंत्र निर्णय करेगी तो सरकार बनाने में भी उनकी अहम भूमिका होगी।

राज्‍य महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष मंजू चौधरी भी आएंगी

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मंजू चौधरी व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री उषा मौर्या के सम्‍मेलन में प्रयागराज जिले भर से जुटने वाली महिलाओं को उनके हित में किए गए कार्यों व योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इस सम्मेलन से लौटने के बाद प्रत्येक मंडल की पदाधिकारी अपने बूथों पर पन्ना प्रमुखों के साथ सक्रियता बढ़ाएंगी और घर घर जनसंपर्क भी करेंगी।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने किया था मातृ शक्तियों का सम्‍मेलन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रयागराज के परेड मैदान में पिछले दिनों प्रदेश भर की मातृ शक्तियों का सम्मेलन कर तमाम लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया था। उस आयोजन से क्या संदेश देना चाहते थे वह इस बात को लेकर तमाम राजनीति के पंडित आज भी कयास लगा रहे हैं। फिलहाल यह साफ है कि भाजपा महिलाओं के जरिए प्रत्येक घर तक पहुंचने की रणनीति बना चुकी है। जानकारों का कहना है कि यदि सभी महिलाएं अपने अपने घरों में भाजपा को लेकर सकारात्मक चर्चा करेंगी तो फिजा जरूर बदलेगी। इसकी शुरुआत आंगनगड़ी वर्कर, बैंक सखी जैसी तमाम महिलाओं के जरिए हो चुकी है।

भाजपा महिलाओं को महत्‍व देने का संदेश दे रही

अब महिलाओं को लेकर सम्मेलन बता रहा है कि आधी आबादी के महत्व को कमतर नहीं आंक रही। यह तब और खास हो जाता है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंगा वाड्रा ने घोषणा की है कि वह 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देंगी। इससे पहले उन्होंने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का स्लोगन दिया थ। उसकी काट खोजते हुए भाजपा विभिन्न आयोजन कर रही है और महिलाओं को महत्व देने का संदेश भी दे रही है। आयोजनों के मंच पर महिलाओं को स्थान देने के साथ ही महिला मोर्चा की सक्रियता भी बढ़ाई जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री कर रहीं भ्रमण

भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि वह अपनी सहयोगियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जनमत निर्माण की भूमिका में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button