ब्रेकिंग
भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट कैसे बना देश का नंबर वन हवाई अड्डा? जानिए खासियत बाबा बागेश्वर ने कैसे मनाया बर्थडे? उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ‘मैंने पत्नी का मोबाइल देखा, उसमें…’, पति ने खोला बीवी का डर्टी सीक्रेट, फिर कर बैठा ऐसा काम, सदमे म... जन्मदिन पर धीरेंद्र शास्त्री को तोहफे में क्या-क्या मिला? ‘शादी नहीं हो रही…’ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दिया था युवक को ये सुझाव, अब हत्या पर क्या बोले कथावाच... हैवानियत! डॉग और उसके 6 बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, जबलपुर में पुलिस ने शख्स को दबोचा बागेश्वर धाम हादसा: पीड़ित परिवार को देंगे एक दिन का चढ़ावा, बाबा ने नहीं सेलिब्रेट किया अपना जन्मदि... हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ का कहर, अब तक क्यों नहीं पहुंचीं सांसद कंगना रनौत? खुद बताई ये वजह भीषण गर्मी से दिल्ली पुलिस के जवानों को बचाएगा ये ‘कूल जैकेट’, बारिश से बचने के लिए होगा ये प्लान सावन की मेहंदी के लिए घर पर ही ऐसे बनाएं केमिकल फ्री हिना पाउडर, बस इन 2 चीजों की पड़ेगी जरूरत
पंजाब

Ludhiana में मानसून ने दिखाया जलवा, टूटा 55 सालों का रिकार्ड, पढ़ें मौसम का हाल…

लुधियाना : गत 25 जून को पंजाब में दस्तक देने वाले मानसून ने लुधियाना में अपना जलवा दिखा दिया। लगातार 10 घंटे तक हुई बरसात के कारण पंजाब की मैनचेस्टर नगरी की अधिकतर सड़कें जल मग्न हो गईं। लगातार हुई भारी बरसात के कारण शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रहा जिसके कारण पिछले 55 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। ऐसे में बरसात के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगने के कारण महानगरी का यातायात सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया। इसके कारण शहरवासियों को दिन भर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार कई घंटे तक हुई बरसात के कारण शहरवासियों को उमस से भरी चिप चिप वाली गर्मी से राहत मिली।

सोमवार की देर रात को शुरू हुई बरसात मंगलवार बाद दोपहर तक नजारे बिखेरती रही। बरसात की फुव्वारों ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया। सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने के कारण कई जगह पर दोपहिया वाहन बंद हो गए और चालक वाहनों को स्टार्ट करने के लिए पसीना बहाते हुए दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि मानसून की पहली बरसात में ही नगर निगम अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी। आजादी के 78 वर्षों बाद भी स्मार्ट सिटी की प्रमुख सड़कों से बरसाती पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए।

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि आसमान से 33 मिली मीटर पानी बरसा है। उन्होंने बताया कि शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1970 के बाद गर्मियों के सीजन में कभी भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस नहीं रहा है। डॉक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा अभी तक रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बरसात और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है।

Related Articles

Back to top button