ब्रेकिंग
“काश वीजा लग जाता…”: हनीमून पर निकले लेफ्टिनेंट विनय का आज करनाल में होगा अंतिम संस्कार, CM भी होंगे... पहलगाम आतंकी हमले पर शाहरुख ने जताया दुख और गुस्सा, किंग खान खा चुके है कभी कश्मीर ना जाने की कसम मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारत के अनोखे गांव! विधायक छोड़िए, यहां मुख्यमंत्री का भी नाम नहीं जानते लोग सरकार पीड़ित परिवार के साथ… CM विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की म... ट्रेन पकड़ने की जल्दी में टिकट काउंटर पर छूटे 170 रुपये, रेलवे ने निकाला पता… फिर यात्री को वापस लौट... ‘मां के लिए चावल क्यों बनाए…’, पति की टोक ऐसी चुभी, लखनऊ में बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद को मार ली ग... ‘साहब आधी रात दरवाजा तोड़कर मेरी भैंस चुरा ले गए चोर…’ शिकायत के बाद पुलिस खंगाल रही CCTV सास-दामाद के बाद अब मामा-भांजी… शादी के 23 दिन बाद भाग गई दुल्हन, फिर दूल्हे को भेजा वार्निंग मैसेज पति हार्ट तो पत्नी टीबी की पेसेंट, बुजुर्ग दंपित ने एक साथ लगा ली फांसी; फंदे से लटकता मिला शव
मध्यप्रदेश

फिर लौट आया कोरोना! इंदौर में कोविड से महिला की मौत, दो मरीज मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इंदौर : कोरोना वायरस ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। इंदौर के निजी अस्पताल में महिला की कोरोना वायरस से मौत से हड़कंप मच गया है। महिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी, उसका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज किया जा रहा था, लेकिन जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं 2 अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना का नाम सुनते ही लॉकडाउन के वो दिन याद आ जाते हैं, जब लोग दहशत की जिंदगी जीते थे और एक दूसरे से डिसकनेक्ट हो गए थे। एक बार फिर इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज पाए हैं। इनमें एक युवक है जबकि, दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। दोनों को अलग-अलग बीमारियां हैं। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव महिला जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक मूल रूप से देवास का रहने वाला है।

इंदौर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने देवास स्वास्थ विभाग को जानकारी भेजी है। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला तैनात है। युवक के परिवार के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button