ब्रेकिंग
BJP की सरकार फुलेरा की पंचायत बन गई… पहले भी थे GPS लगे टैंकर, रेखा सरकार पर भड़की AAP तिरुपति लड्डू मामला: CBI की कार्रवाई से घी कारोबारियों में हड़कंप, कई दुकानें बंद, मालिक हुए अंडरग्र... दरभंगा: मेहंदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में डांसर को लगी गोली, छह महीने के बच्चे की मां थी मृतका 5000 KM और 293 स्थान… जहां-जहां पड़े भगवान के चरण, वहां लगेंगे श्रीराम स्तंभ; बताएंगे राम की संस्कृत... देश में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम विभाजन का नतीजा है पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा- बोले फारूक अब्दुल्ला ट्रेन से उतारा, भाई और मां के सामने प्रेमिका की मांग में भर दिया सिंदूर; भागलपुर स्टेशन पर मचा बवाल कर्नाटक में जनेऊ विवाद पर क्यों छिड़ा बवाल, जानिए पूरा मामला जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही; रामबन में 3 की मौत, स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद दंगों से निपटने में माहिर, लेकिन घर में हार गए पूर्व DGP; IPS ओमप्रकाश की हत्या में क्यों पत्नी पर ग... टेक ऑफ करते समय डगमगाया CM योगी का हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा
सिवनी

कलेक्टर सुश्री जैन ने किया नगरपालिका इंटेकवेल का निरीक्षण, देखी जलनिगम के समूह नलजल योजना से नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था

अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने शुक्रवार 18 अप्रैल को नगरपालिका के इंटेकवेल सुआखेड़ा का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर जारी अप्रोच चैनल निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने कल 19 अप्रैल को पेंच परियोजना से भीमगढ़ तक पानी छोड़े जाने से पानी पहुँचने के पूर्व तक इंटकवेल तक पानी लाने के लिए अप्रोच चैनल का कार्य को पूरा करने के निर्देश नगरपालिका एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को दिये।
इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरपालिका एवं जल निगम के पाइपलाइन को जोड़कर नगर में की जा रही जलापूर्ति कार्यो का भी बंडोल परियोजना के पम्पिंग स्टेशन पहुँचकर अवलोकन किया। उन्होंने नगरीय क्षेत्र एवं समूह नलजल योजना में जुड़े ग्रामों के नागरिकों को सुविधाजनक रूप से जलापूर्ति के लिए एक दिन नगरीय क्षेत्र में और एक दिन ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए इस दौरान मोटर पम्प के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए पंचायत एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम मेघा शर्मा, सीएमओ श्री विशाल मर्सकोले सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button