ब्रेकिंग
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा धोखा, मां-बेटी ट्रैवल एजैंट पर केस दर्ज नाकाबंदी दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, पिस्टल सहित एक बदमाश गिरफ्तार पंजाब के लोगों के लिए आज होगा कोई बड़ा ऐलान, 11 बजे का दिया गया है समय... पंजाब में आने वाले घंटे भारी! मौमस विभाग ने जारी की नई चेतावनी पंजाब के खिलाड़ियों के लिए अहम घोषणा, जानें क्या होगा खास... भीख मांगने पर पंजाब सरकार सख्त, दर्ज हुई पहली FIR UGC का Universities और कॉलेजों को सख्त आदेश, माननी ही होगी ये Guidelines वायरल वीडियो के बाद एक्शन, पुणे के कैफे गुडलक पर क्यों लगा ताला? जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री इमरान अंसारी ने ऐसा क्या कह दिया कि सुन्नी और शिया सब करने लगे बॉयकॉट ? 92 साल की उम्र में लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव, भारत में 90 प्लस की पॉलिटिक्स कितनी एक्टिव
मध्यप्रदेश

जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय के पुत्र और बहू ने राघौगढ़ क्षेत्र में अपना मत डाला। इस दौरान दिग्विजय के छोटे भाई और चांचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भी ग्रामीणों के साथ कतार में खड़े नजर आए। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की राघौगढ़ विधानसभा में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह नजर आया। इसी बीच राघौगढ़ राज परिवार के सदस्य लक्ष्मण सिंह, जयवर्धन सिंह, सृजाम्या सिंह वोट डालने पहुंचे।

लक्ष्मण सिंह साल 2003 में भी दिग्विजय के लिए वोट डाल चुके हैं। जबकि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और उनकी बहू सृजाम्या सिंह ने पहली बार अपने पिता के लिए वोट दिया है।

बता दें कि साल 2003 में दिग्विजय सिंह आखिरी बार राघौगढ़ से चुनाव लड़े थे, तब जयवर्धन की उम्र सिर्फ 17 साल थी, इसलिए वह अपने पिता के पक्ष में वोट नहीं डाल सके थे। करीब 21 साल बार दिग्विजय सिंह इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में गुना जिले की चांचौड़ा और राघौगढ़ विधानसभा भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button