ब्रेकिंग
सिवनी में पेयजल संकट गहराया, भाजपा पार्षदों का नगर पालिका के खिलाफ धरना जारी लातों के भूत बातों से नहीं, डंडे से ही मानेंगे…बंगाल हिंसा पर CM योगी का बयान कलेक्टर एवं एसपी ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा में किया माल्यार्पण कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरपालिका एवं बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल तथा भीमगढ़ डेम का निरीक्षण किय... गेहूं खरीदी में अनियमितताएं उजागर, किसान हो रहे हैं परेशान कांग्रेस की महिला विधायक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़ीं; BJP नेता का कॉलर पकड़कर पीटा गुजरात के व्यापारी को बिहार बुलाया, नालंदा में 2 दिन कैद रखा; फिर हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका SIT बने और ममता सरकार से जवाब मांगा जाए… बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में या... नोटिस से पटी दीवारें, कोर्ट के समन और बिखरे पड़े बिल… कुछ ऐसी है मेहुल चोकसी के फ्लैट की हालत अंबेडकर जयंती पर कन्या भोज! बुजुर्ग ब्राह्मण ने 101 दलित कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन
मध्यप्रदेश

 महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष की फाइल वित्त मंत्रालय में लटकी

भोपाल । मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर और नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्षों के मानदेय बढ़ने की फाइल वित्त मंत्रालय में अटक गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जो प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें मुख्यमंत्री की घोषणा संलग्न नहीं थी। जिसके कारण वित्त मंत्रालय ने फाइल को रोक लिया है।

वित्त मंत्रालय ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग को आपत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री की घोषणा संलग्न करें। साथ ही मानदेय बढ़ने के बाद राशि का प्रबंध कहां से और किस मद से होगा। इसका विवरण प्रस्तुत करें।
19 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। निकायों के जनप्रतिनिधियों का पारिश्रमिक और सत्कार भत्ता बढ़ाया जाएगा। लगभग 3 महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग और वित्त विभाग के बीच में घूम रहा है।

Related Articles

Back to top button