ब्रेकिंग
पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी: मुख्यमंत्री PM हो या CM..भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और उसकी कुर्सी भी जाएगी, नए कानून पर गया में बोले पीएम मोदी मुंबई में स्लाटर हाउस पर सियासत गरमाई, जैन समाज के साथ कौन खड़ा और कौन है चुप? BJP विधायक हरीश खुराना के खिलाफ अब तक FIR नहीं, AAP ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का समय मांगा इस जगह की गंगा आरती को ‘ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का सम्मान, यहां देश-विदेश से आते हैं नामचीन लोग उपराष्ट्रपति चुनाव, इलेक्शन कमीशन और वोट चोरी विवाद… जानें किस मुद्दे पर क्या बोले शरद पवार सवाई माधोपुर: सूरवाल बांध में पलटी नाव, 10 लोग डूबे; 4 को बचाया गया… NDRF कर रही रेस्क्यू मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे जापान, सबसे पहले टोक्यो के असाकुसा मंदिर में की पूजा बिहार SIR: राजनीतिक दलों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश-जिनके नाम छूट गए BLA से उनकी मदद कराएं न गुरुग्राम, न बेंगलुरु… भारत का यह जिला है सबसे अमीर, ऐसा क्या है खास?
मध्यप्रदेश

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल सांसद को लड़की ने कॉल किया, फिर लड़की कपड़े उतारने लगी

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करके फंसाने की कोशिश की गई है। सांसद ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने वीडियो रिकॉर्ड भेजकर रुपए मांगे। सांसद को ये कॉल रविवार शाम को दो अनजान नंबरों से आए थे। आरोपियों ने सांसद प्रज्ञा से अशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सांसद प्रज्ञा ने देर रात टीटी नगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

साइबर फ्रॉड में फंसाने की कोशिश

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कुछ देर बाद लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। उन्होंने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था। कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया। आरोपी ने फोन कर मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद प्रज्ञा ने तत्काल टीटी नगर पुलिस को सूचित कर दिया।

साइबर पुलिस की मदद ली जा रही

टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के बंगले से फोन आने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR कर ली है। आरोपियों ने पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे। उसके बाद फोन कर उनसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। नंबरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

दो दिन पहले ही अस्पताल से छुट्‌टी हुई

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 5 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं। अभी भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसको लेकर अभी उनकी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button