ब्रेकिंग
लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की... ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, ... जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर 2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फ... पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक पहलगाम में गोली चलाने वाले आतंकियों की तलाश जारी, चप्पे-चप्पे पर लगाए जा रहे पोस्टर "श्रीश्री रविशंकर जी महाराज का जन्मोत्सव आज होटल ग्रैंड रजवाड़ा में, भजन संध्या व प्रसाद वितरण कार्य... सिवनी में भाजपा की किरकिरी, पाँच मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति बनी सिरदर्द सिवनी जिले में भाजपा के पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई निरस्त, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जारी किय...
छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ी वारदात की फिराक में था मुंबई का शूटर, सेल्स मेन बनकर कई दुकानों की रेकी

रायपुर। मुंबई से फरार होकर तेलीबांधा में पनाह लेने वाले वाले शूटर शहबाज रूबाब सैय्यद राजधानी में बड़ी वारदात करने की फिराक में था। आरोपित खुद को कपड़ा सेल्स मेन बनकर शहर के कई ठिकानों की रेकी कर चुका था। उसने आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला का मकान किराए पर लिया। मुंबई से ही बाद में एक नाबालिग के साथ दो और दोस्तों को बुला लिया। महाराष्ट्र पुलिस रात में छापामार कर आरोपितों को पकड़ा। इससे पहले रात लगभग 10 बजे यह सभी कहीं बाहर गए हुए थे।
लोकल संपर्क बनाने में जुट गया था
मिली जानकारी के अनुसार शहबाज खुद को कपड़े का सेल्स मेन बताकर यहां लोकल लोगों से संपर्क बनाने की तैयारी में जुट गया था। अंदेशा है शूटर शहबाज मुंबई के बाद रायपुर में अपने दो अन्य साथी इरफान कुरैशी और ईशरार के साथ मिलकर बड़ी वारदात को करने की फिराक में था। मुंबई में हीरा कारोबारी से लूटपाट और फायरिंग करने जैसी घटना को दोहराने की इरादे में था।
मकान मालिक दो महिलाएं
जहां आरोपितों ने छिपने का ठिकाना बनाया और कमरा किराए पर लिया। वहां दो महिलाएं मकान मालकिन हैं। दोनों विधवा हैं। आरोपितों ने मकान के किराए का ज्यादा देने की बात कहकर पांच हजार रुपये दे दिए। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया है।
नहीं मिली पिस्टल
आरोपित शहबाज ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी महाराष्ट्र पुलिस को यहां से नहीं मिली है। घर में छापामारने के दौरान खोजा भी गया।
गुढि़यारी में हो चुकी है वारदात
गुढि़यारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की चोरी की वारदात हुई थी। इसके चार आरोपित अब तक पकड़े गए हैं। मास्टर माइंट तक अब तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। आरोपितों ने दो माह पहले रायपुर पहुंचे। इसके बाद शहर में घूम-घूमकर गोल गप्पे बेंचकर रेकी की। इसके बाद अन्य साथियों को बुलाया। गुढि़यारी की जिस सराफा दुकान में चोरी की वारदात करनी थी, वहां दुकान खोलने के नाम से बगल में किराए पर दुकान ली।इसके बाद रात में चारी की वारदात को अंजाम दिया।
दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुंबई के शूटर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किराए में मकान लिया था। सभी की गतिविधियां संदिग्ध थी। दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह मुख्य आरोपित को मुंबई पुलिस लेकर गई है। – सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी, तेलीबांधा

Related Articles

Back to top button