ब्रेकिंग
बारापत्थर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक: वीआईपी जोन में जनजीवन प्रभावित सिवनी की कॉलोनियों में मुंह ढंके बाइकर्स पर सवाल: कहीं संदिग्ध गतिविधि का संकेत तो नहीं? राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर गौ वंश की समस्या: मंत्री का बयान और धरातल की हकीकत सोनु पारासर हत्याकांड: डूंडासिवनी पुलिस जल्द करेगी खुलासा, मुख्य संदिग्ध हिरासत में थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई क... कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता? केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?
देश

Omicron ने लगाई लंबी छलांग, महाराष्ट्र में 450 केस के साथ देश में नए वैरिएंट का आंकड़ा पहुंचा 1,270, जानिए अन्‍य राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली। देशभर में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ओमिक्रोन को लेकर अपडेट दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में नए वैरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में हैं।

अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 68 फीसदी केस

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450 और दिल्ली में इसके 320 मरीज हो गए हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 1270 मरीजों में अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 870 मरीज हो गए हैं। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं

ओमिक्रोन से पहली मौत

देश में ओमक्रोन से पहली मौत महाराष्ट्र में हुई है। 52 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था।

कहां कितने मामले?

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450, दिल्ली में 320 मरीजों के अलावा केरल में इसके 109 मरीज हैं। वहीं, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 46, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा और ओडिशा में 14-14, पश्चिम बंगाल में 11, एमपी में 9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3, अंडमान-निकोबार और यूपी में 2-2, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, लद्दाख और पंजाब में 1-1 मरीज है।

Related Articles

Back to top button