ब्रेकिंग
पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी: मुख्यमंत्री PM हो या CM..भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और उसकी कुर्सी भी जाएगी, नए कानून पर गया में बोले पीएम मोदी मुंबई में स्लाटर हाउस पर सियासत गरमाई, जैन समाज के साथ कौन खड़ा और कौन है चुप? BJP विधायक हरीश खुराना के खिलाफ अब तक FIR नहीं, AAP ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का समय मांगा इस जगह की गंगा आरती को ‘ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का सम्मान, यहां देश-विदेश से आते हैं नामचीन लोग उपराष्ट्रपति चुनाव, इलेक्शन कमीशन और वोट चोरी विवाद… जानें किस मुद्दे पर क्या बोले शरद पवार सवाई माधोपुर: सूरवाल बांध में पलटी नाव, 10 लोग डूबे; 4 को बचाया गया… NDRF कर रही रेस्क्यू मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे जापान, सबसे पहले टोक्यो के असाकुसा मंदिर में की पूजा बिहार SIR: राजनीतिक दलों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश-जिनके नाम छूट गए BLA से उनकी मदद कराएं न गुरुग्राम, न बेंगलुरु… भारत का यह जिला है सबसे अमीर, ऐसा क्या है खास?
देश

इत्र कारोबारी के कन्नौज वाले घर से मिली नोटों से भरी प्लास्टिक की 8 बोरियां, अब तक 257 करोड़ कैश बरामद

कन्नौज: यूपी के कानपुर में इत्र कारोबारी पियूष जैन के ठिकानों पर इनरम टैक्स और जीएसटी धड़ाधड़ छापेमारी कर रही है। पियूष जैन के कन्नौज स्थित घर से नोटों से भरी प्लास्टिक की आठ बोरियां मिली है। इसके अलावा सोने की बिस्किट और चांदी भी बरामद हुई है। अब तक कानपुर और कन्नौज स्थित आवास से 257 करोड़ नगदी, 15 किलो सोना और 50 किलो चांदी बरामद की जा चुकी है। शनिवार रात से ही नोट गिनने की 3 मशीनें लगी हैं।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान टीम को कुछ डायरी और बिल भी मिले हैं। इनमें कई कंपनियों से कच्चा माल खरीदने और बेचने का जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक, छापे में शामिल टीम अब इन कंपनियों से संपर्क कर बिलों और डायरी में दर्ज जानकारी की तस्दीक करेगी। इस खबर से इत्र कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची है।

बता दें कि पीयूष जैन कन्नौज में इत्र के बड़े व्यापारियों में शुमार किए जाते हैं। वह 40 से ज्‍यादा कंपनियों के मालिक हैं। इनमें से 2 कंपनियां मिडिल ईस्ट में हैं। कन्‍नौज में पीयुष की परफ्यूम फैक्‍ट्री, कोल्‍ड स्‍टोरेज और पेट्रोल पंप भी हैं। मुंबई में पीयूष का हेड ऑफिस है। साथ ही वहां उनका एक बंगला भी है। पीयूष जैन इत्र का सारा बिजनेस मुंबई से करते हैं, यहीं से इनका इत्र विदेशों में भी भेजा जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के नाम से इत्र को लांच किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button