ब्रेकिंग
अगर सिरहाने रखते हैं ये चीजें, तो आज ही बदल दें अपनी आदतें…इन आदतों से हो जायेंगे बर्बाद! सावन की मेहंदी रचेगी इतनी गहरी पिया भी करेंगे तारीफ, ये सिंपल टिप्स आजमाएं बिहार: आज पटना की सड़कों पर उतरेंगे राहुल-तेजस्वी, साथ मिलकर करेंगे चक्का जाम नवंबर में नोएडा एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, कितना बचा रनवे का काम? सौतेली मां को लेकर भाग गया बेटा, शादी भी की, पिता का छलका दर्द, बोले- मेरे सारे अरमान अधूरे रह गए सपा के सबसे मजबूत वोट बैंक पर चोट देने की तैयारी, पंचायत चुनाव से BJP साधेगी 2027 के लिए मुस्लिम सिय... नोएडा में BA पास जूली गिरफ्तार… पहले घरों में बनती थी नौकरानी, फिर कर देती थी हाथ साफ IIT BHU में तीन फ्लोर पर बाथरूम में लगाए थे कैमरे, रिकॉर्ड किए नहाने के वीडियो… छात्रों का थाने में ... तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर… चालक समेत 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में भी नहीं मिलेगा पुराने वाहनों को डीजल-पेट्रोल, देखिए पूरी ल...
देश

एक और निर्भया की टूटी सांसें-पहले सड़क पर बेरहमी से पिटाई, फिर टेंपो के अंदर की बर्बरता…CCTV में कैद वहशीपन

मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 32 साल की एक महिला के साथ हुए बलात्कार एवं निर्दयता से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में युवती के साथ हुई सारी बर्बरता कैद हो गई है। घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता को पहले सड़क पर बेरहमी से पीटता है और युवती से रेप कर मौके से फरार हो जाता है। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से दिल्ली के निर्भया रेप केस के जख्म एक बार फिर से ताजा हो गए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। बता दें कि दिसंबर 2012 में ‘निर्भया’ के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से गैंगरेप किया गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button