ब्रेकिंग
वीकेंड पर दिल्ली में होगी भयंकर बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? ‘2000 आरोपी हैं और 500 गवाह, सुनवाई के लिए स्टेडियम की जरूरत पड़ेगी’, किस केस में सुप्रीम कोर्ट ने क... मोदी ने लिया नाम तो ट्रंप पूरी सच्चाई बोल देगा… राहुल गांधी ने कहा- वो अभी ट्रेड डील में भी दबाएगा लद्दाख: गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा, सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, 2 अधिकारी शहीद और 3 गंभीर... सिद्धार्थ मल्होत्रा से भिड़ेंगे सैफ और संजय दत्त, 1 हफ्ते वाला ये प्लान कहीं बिगाड़ न दे ‘परमसुंदरी’... बेन स्टोक्स बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान, ओवल टेस्ट से पहले बड़ा ऐलान चतुर खिलाड़ी निकला ईरान, चोरी-छुपे खरीद डाले 5 बोइंग एयरक्राफ्ट भारत की रफ्तार देख अमेरिका और चीन हवा टाइट, रॉकेट की तरह भाग रहा देश UPI पेमेंट में शुरुआत से अब तक आए कितने अपडेट? कैसे लोगों की जिंदगी बनी आसान शेषनाग, वासुकी या तक्षक; सबसे ज्यादा शक्तिशाली नाग किसे माना गया है?
देश

कर्नाटक पुलिस को बीमार विधायक से मिलने की इजाजत मिली

मुंबईः मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल से मिलने की कर्नाटक पुलिस को शुव्रवार को इजाजत दी जो यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी राज्य के पुलिस अधिकारियों ने पाटिल का बयान दर्ज किया। यह कदम उन खबरों के बीच उठाया गया कि पाटिल ने कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश को पत्र लिख कर इस बात से इनकार किया कि उन्हें भाजपा ने अगवा किया है।

सूत्रों ने बताया कि पाटिल ने रमेश को ईमेल कर कहा, ‘मैं कुछ निजी काम से चेन्नई गया था और वहां मुङो सीने में दर्द हुआ इसलिए मैं एक अस्पताल गया और चिकित्सीय सलाह पर मैं मुंबई आया और यहां भर्ती हुआ।’ बेलगाम जिले के कागवाड़ से विधायक पाटिल को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी जो बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दक्षिणी मुंबई के सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने विधायक को सुरक्षा मुहैया कराई है और उनका बयान दर्ज किया गया।’ दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में सरकार गिराने के प्रयासों के तहत पाटिल को ‘अगवा’ कर लिया गया।

कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा था कि वह यह दिखाने के लिए दस्तावेज पेश करेंगे कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान मौजूद रहने से बचने के लिए पाटिल को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए शुव्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया था। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और जर्द एसी के 15 बागी विधायक मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button