ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

दुबई से सट्टा बाजार चलाता है मजीठिया, विश्प कप में लगा अरबों का सट्टा

जालंधर: भारतीय सट्टा बाजार की चाबी दुबई में है। दुबई में ही सट्टाबाजार का मास्टर माइंड और सरगना बैठा हुआ है। उसके इशार पर ही यह सारा खेल खेला जा रहा है। आई.पी.एल. के बाद अब इंग्लैंड में चल रहे आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप-2019 में अब तक अरबों रुपए का सट्टा खेला जा चुका है। भारतीय जांच एजैंसियों की मानें तो मजीठिया उर्फ सीबीटीएफ नामक बुकी सबसे ज्यादा सक्रिय है। भारतीय जांच एजैंसियों को उसकी सबसे ज्यादा तलाश है। ऐसा पता चला है कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस निकालने की तैयारी भी चल रही है। इसी सीबीटीएफ के बारे में कुछ अन्य नए तथ्य भी सामने आए हैं। दुबई में बैठकर ही यह सरगना सभी भारतीय स्टोरियों को दिशा-निर्देश देता है।

एजैंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक सीबीटीएफ दुबई में बैठकर क्रिकेट सट्टेबाजी का पूरा रैकेट चला रहा है। इसी बुकी के दो क्लब दुबई में हैं। जहां भारत के बड़े बुकी इकट्ठे होते हैं और भारत में क्रिकेट सट्टेबाजी को लेकर प्लान तैयार किया जाता है। जहां पर दोनों क्लब हैं, उसी परिसर में इस बुकी का एक कसीनो भी चलता है। यह बुकी दुबई विजिटर्स वीजा पर गया था और अपना वीजा समय समय पर रिन्यू करवाने में कामयाब रहा। कुछ महीने पहले इसी बुकी पर महाराष्ट्र के बाहर एक पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज हुई थी। सूत्रों का कहना है कि उसी को आधार बनाकर उसके रेड कॉर्नर नोटिस निकालने पर कानूनी विचार किया जा रहा है ताकि इंटरपोल की मदद से उसे पकड़ा जा सके और भारत लाया जा सके।

इस बुकी पर कई क्रिकेट मैचों के सैटेलाइट सिग्नल्स हैक करवाने का आरोप है। एक मैच को लेकर उसके खिलाफ जो एफ.आई.आर. हुई है, उसमें लिखा हुआ है कि किस तरह उसने हैक सिग्नल्स से अपनी किसी वैबसाइट के जरिए आई.पी.एल. के एक मैच का लाइव प्रसारण करवाया। सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग तरीकों से उसने ऑनलाइन रिटेल मार्किट पर कंट्रोल किया हुआ है। अपने बिजनैस के लिए पूरी तरह उसी पर निर्भर है।

14 करोड़ कलैक्ट किया 

अभी पिछले रविवार को ही मुंबई पुलिस ने ग्रांट रोड से दो स्टोरियों विश्वास तकालकर और अजय कंतराज को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि पकड़े गए इन दोनों स्टोरियों का मजीठिया उर्फ सीबीटीएफ से लिंक है और उसी के लिए मुंबई में बैठकर ये लोग काम कर रहे थे। पूछताछ में इन स्टोरियों ने सीबीटीएफ के बारे में कई अहम खुलासे भी किए हैं। पुलिस ने इस केस में एक अन्य आरोपी को वांटेड दिखाया है जो गेंद दर गेंद लाइव कमैंटरी दे रहा था। पुलिस ने इनके पास से एक डायरी भी जब्त की है। इससे पता चला है कि इन दोनों आरोपियों ने वर्तमान विश्व कप में अब तक सट्टेबाजी के जरिए 14 करोड़ रुपए का कलैक्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button