ब्रेकिंग
कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 63 लीटर अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार सिवनी पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार डोनाल्ड ट्रंप में चाचा चौधरी जैसे गुण… मनोज झा ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति को सदी का सबसे बड़ा झूठा क... कहां से लाते हैं ऐसे लेखक… जब सिंदूर ही उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों? संसद में जया बच्चन ... मेले से लड़कियों की किडनैपिंग का था प्लान, उठाने आए तो बच्चियों ने कर दिया हमला… ऐसे बचाई खुद की जान बाराबंकी: हाइवे किनारे मिला महिला पुलिसकर्मी का शव, चेहरे पर डाला हुआ था तेजाब… जांच में जुटी पुलिस ‘कोई छिपा हुआ कक्ष नहीं’… जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार पर ASI का बयान, बताया- जीर्णोद्धार में क्या-क्... घर में घुसा बदमाश, युवती पर छिड़का पेट्रोल और… रांची में मचा हड़कंप फार्मासिस्ट बोला- मुझसे शादी करोगी? नर्स भी मान गई, दोनों के बीच बने संबंध… फिर लव स्टोरी का हुआ दर्... कैसा होगा UP का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन? यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
देश

कभी ऊंट बेंचता था ये शख्स, अब सूडान की सत्ता पर बनाई पकड़

खारतूम। कभी ऊंट का व्यापार करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद हमदान ने अब सूडान की सत्ता पर पकड़ बना ली है। दारफूर में हिंसक विद्रोही संगठन की कमान भी कथित तौर पर हमदान के हाथ में ही थी। अब उनके नेतृत्व में ही राजधानी खारतूम में लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ रैपिड सपोर्ट फोर्सेज की हिंसक कार्रवाई जारी है।

बीते तीन जून से शुरू हुई कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। नील नदी से 40 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। कई महिलाओं ने सैनिकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इन सब आरोपों से परे हमदान अपने रुतबे का आनंद ले रहे हैं। राजधानी में वर्चस्व के चलते सूडान पर अघोषित रूप से उनकी सत्ता कायम है।

सेना ने 30 साल तक सत्ता में रहे राष्ट्रपति उमर अल-बशीर का अप्रैल में तख्तापलट कर दिया था। उसके बाद सत्ता सेना के हाथ में चली गई थी और आधिकारिक तौर पर जनरल अब्देल फतह-अल बुरहान उसके नेता हैं।

हालांकि, राजधानी खारतूम में हमदान की पकड़ को देखते हुए कई लोग उन्हें ही सूडान का अघोषित शासक मान रहे हैं। महज प्राथमिक स्कूल तक पढ़े और बिना किसी सैन्य प्रशिक्षण के हमदान अपनी अघोषित सत्ता का आनंद उठा रहे हैं।

उनकी चार पत्नियां हैं। सैन्य मुख्यालय में स्थापित उनके कार्यालय में लोगों को तांता लगा रहता है। पूर्व सैन्य अधिकारियों को मिले पदक और सुनहरी तलवारें हमदान के आसपास सजी हैं। अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को हमदान विपक्षियों की साजिश बताकर खारिज कर देते हैं।

बशीर का दायां हाथ रहे हैं हमदान 
हमदान जिन्हें हेमेती के नाम से भी जाना जाता है, कई वर्षो तक पूर्व राष्ट्रपति बशीर का दायां हाथ रहे थे। अप्रैल में हुए आंदोलन में उन्होंने खुद को बशीर से अलग करते हुए कहा था कि वह भी आंदोलन के पक्ष में है।

खुद को बताते हैं सूडान का संरक्षक
हमदान और उनके लड़ाकों पर लोकतंत्र समर्थकों की हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि, हमदान खुद को सूडान का संरक्षक बताते हैं। उनका कहना है कि यदि उन्होंने परिस्थिति ना संभाली होती, तो सूडान नष्ट हो गया होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button