Local & National News in Hindi

डेरा ब्यास में 21 और 22 नवंबर को विशेष भंडारे का आयोजन, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों करेंगे सत्संग और देंगे कार दर्शन

7

जालंधर: राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में आगामी 21 और 22 नवंबर को एक विशेष भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। डेरा ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के अनुसार, 21 नवंबर (शनिवार) को सुबह के सत्संग के पश्चात बाबा जी संगत को कार दर्शन देंगे तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे एक विशेष सवाल-जवाब (प्रश्नोत्तर) का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसके अगले दिन यानी 22 नवंबर को सुबह 9:30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मुख्य सत्संग फरमाएंगे, जिसके लिए डेरा परिसर में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.