Local & National News in Hindi

गोरखपुर में सड़क हादसे के शिकार हुए 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, जताई गहरी संवेदना

33

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पीडीए (PDA) रैली के दौरान बुलडोजर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में हुई असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है, वहीं इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गौरतलब है कि मृतक छात्र आर्य वर्धन स्थानीय भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के सुपुत्र थे, जिनके आवास पर पहुँचकर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.