सिवनी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन गया छात्र- छात्राओं को ई स्कूटी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। आज दोपहर 02:30 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी मे उमंग दिवस के अवसर पर आयोजित ई स्कूटी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम श्री राय द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम आरंभ कराया गया।
