ब्रेकिंग
सिवनी में दो मासूम भाइयों की निर्मम हत्या: मौसिया पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में मंदिर चोरी का खुलासा: शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद गलत दिशा में जांच, आपको डिक्शनरी की जरूरत- प्रोफेसर अली के FB पोस्ट की जांच करने वाली SIT से बोला SC लगातार 11 FLOP देने वाले एक्टर को कैसे मिली 4 हजार करोड़ी फिल्म ‘रामायण’? किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, पीएम धन धान्य कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी राहुल गांधी के खिलाफ कितने केस, कितनों में आया फैसला, कितनों में मिली है जमानत? एयरइंडिया ने बताया क्यों है बोइंग पर निर्भर, संसदीय समिति के सामने रखी कई चीजें दिल्ली में AAP के मुस्लिम विधायक ने लगाया सद्भावना कैंप, कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पूर्व सीएम आतिशी भ... सरपंच की गाड़ी को घेरा, फिर ताबड़तोड़ बरसाए डंडे और सरिए… CCTV में कैद खूनी वारदात धर्मांतरण नहीं, छांगुर बाबा को प्रॉपर्टी का भी लालच… पुणे में मिली 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में किया जाएगा अंतिम संस्कार

रीवा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का बुधवार को निधन हो गया। ब्रह्मादीन यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सुल्तानपुर से उनका पार्थिव शरीर रीवा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ब्रह्मादीन यादव अपने सबसे छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर स्थित आवास में रहते थे। उन्हें लंबे समय से पेट संबंधित बीमारी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रह्मादीन यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। बेटे रामानंद यादव, सदानंद यादव, और विवेकानंद यादव और इकलौती बेटी सीमा यादव जिसका विवाह 1994 में वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उज्जैन में हुआ था।

ब्रह्मादीन यादव रीवा के मॉडल स्कूल में शिक्षक थे। जो 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद वह अपने छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहने सुल्तानपुर चले गए थे। ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे विद्यार्थी जीवन में कई आंदोलन में शामिल हुए थे।

लंबे समय से बीमार होने के बाद उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव उनसे मिलने के लिए कुछ दिन पहले ही सुल्तानपुर गई हुई थी। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रीवा स्थित आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने ससुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button