ब्रेकिंग
बाघ के हमले में युवक की मौत, NH-44 पर चक्का जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश मुंबई लोकल में महिला यात्रियों के बीच खूनी झड़प, एक-दूसरे को पीटा, बाल खींचे; वायरल हुआ ये वीडियो नाबालिग से जबरन शादी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिवनी पुलिस ने भेजा जेल ओडिशा आने के लिए मैंने ट्रंप का न्योता ठुकराया, भुवनेश्वर में PM मोदी का बड़ा बयान विशाखापत्तनम में कल PM मोदी मनाएंगे इंटरनेशनल योगा डे, नेवी के जवानों के साथ करेंगे Yoga मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग बेडरूम में रोमांस कर रही थी 2 बच्चों की मां, तभी आ धमका पति, ऐसा मचा बवाल कि… जेल में अतीक के बेटे का नया ठिकाना, फांसी घर की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया; क्या है वजह? दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर फेल, ध्यान भटकाने के लिए सिसोदिया पर नया आरोप: आतिशी महाराष्ट्र में चाचा-भतीजा फिर आमने-आमने, मालेगांव सहकारी चीनी मिल चुनाव में शरद-अजित पवार गुट में मु... भाजपा नेता ने MCD चेयरमैन चुनाव में 70 लाख की घूस ली, महिला पार्षद से बदसलूकी की: AAP का आरोप
पंजाब

पंजाब के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! अब हर जिले में…

पंजाब के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर आई है। दरअसल, अब पंजाब में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वाहनों को स्क्रैप करने के लिए हर जिले में कलेक्शन स्क्रैप सेंटर खोले जाएंगे। करीब 20 नए कलेक्शन सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है। अगर इन्हें अच्छा रिस्पांस मिला तो इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी तक मोहाली, पटियाला और मानसा में स्क्रैप सेंटर चल रहे हैं।

पुराने वाहन को स्क्रैप करने के बाद नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस और मोटर व्हीकल टैक्स में छूट दी जा रही है। अभी तक चल रहे स्क्रैप सेंटरों से 8 जिलों के लोगों को फायदा मिल रहा है, जिनमें मोहाली, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी वाहन स्क्रैपिंग की सुविधा देने के लिए सेंटर खोले जाएंगे। संभावना है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले 20 नए कलेक्शन सेंटर खोल दिए जाएंगे। इन कलेक्शन सेंटरों से कंडम वाहनों को सीधे स्क्रैप सेंटर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मोरिंडा और लुधियाना में स्क्रैप सेंटर पहले से चल रहे हैं, लेकिन सेंटरों की कमी के कारण इन दोनों सेंटरों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

पंजाब में 1.39 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड

राज्य में पिछले कुछ सालों से वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक 1.39 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन 12 से 15 साल पहले रजिस्टर्ड हुए थे। यही वजह है कि वाहनों को स्क्रैप करने की सुविधा दी जा रही है। हर साल 6 से 7 लाख नए वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। 2023 में 6.40 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए, जबकि पिछले साल 7.06 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए थे। इसके साथ ही लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button