ब्रेकिंग
सिवनी के समीर को आतंकियों ने मारी गोली, देर रात कोलकता पहुंचेगी पार्थिव देह सिवनी के समीर को आतंकियों ने मारी गोली, देर रात कोलकता पहुंचेगी पार्थिव देह अनाधिकृत रूप से नहर से पानी लेने को लेकर संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश जारी नरवाई जलाने को लेकर बरघाट के 04 कृषकों को जारी हुआ नोटिस सिवनी की अनुप्रिया शालेय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना, मध्यप्रदेश का करेंगी प्रतिनिधि... सिवनी पुलिस की बड़ी सफलता: 2,67,600 रुपये का कैमरा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार “काश वीजा लग जाता…”: हनीमून पर निकले लेफ्टिनेंट विनय का आज करनाल में होगा अंतिम संस्कार, CM भी होंगे... पहलगाम आतंकी हमले पर शाहरुख ने जताया दुख और गुस्सा, किंग खान खा चुके है कभी कश्मीर ना जाने की कसम मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारत के अनोखे गांव! विधायक छोड़िए, यहां मुख्यमंत्री का भी नाम नहीं जानते लोग
मध्यप्रदेश

देवास के कीर्तनखेड़ी गांव में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, हमले में सास हुई गंभीर घायल

देवास। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई सास पर भी जानलेवा हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

घायल सास को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। वारदात अंचल के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम कीर्तनखेड़ी की है, जिसमें पुलिस ने आरोपित पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

पेट में वार कर दिया

बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित सुखलाल निवासी ग्राम कानड़ा पत्नी के पास ससुराल पहुंचा था। गुरुवार देर रात उसकी पत्नी सोनू से कहासुनी हुई, इसी दौरान विवाद बढ़ गया। सुखलाल ने चाकू से सोनू के पेट में वार कर दिया, बीचबचाव करने आई सास रेखाबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सास को इंदौर रेफर किया

दोनों को बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच करके सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखाबाई को इंदौर रेफर कर दिया गया। बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया हमले में घायल सास रेखाबाई की सूचना पर आरोपित सुखलाल पर हत्या व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन ने बताया आरोपित की तलाश में कई टीमें बागली सहित कांटाफोड़ व अन्य क्षेत्रों में लगी हैं। उम्मीद है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक के बाद एक किए कई वार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात के समय आरोपित शराब के नशे में था। उसने पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किये थे। इसमें से एक वार पेट में, एक गर्दन के पास और एक जांघ में लगा था। वहीं सास को भी हाथ व अन्य जगह चाकू लगा है। आरोपित पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी पत्नी व सास-ससुर के साथ अपनी ससुराल कीर्तनखेड़ी में ही रहता था।

Related Articles

Back to top button