ब्रेकिंग
कांग्रेस की महिला विधायक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़ीं; BJP नेता का कॉलर पकड़कर पीटा गुजरात के व्यापारी को बिहार बुलाया, नालंदा में 2 दिन कैद रखा; फिर हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका SIT बने और ममता सरकार से जवाब मांगा जाए… बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में या... नोटिस से पटी दीवारें, कोर्ट के समन और बिखरे पड़े बिल… कुछ ऐसी है मेहुल चोकसी के फ्लैट की हालत अंबेडकर जयंती पर कन्या भोज! बुजुर्ग ब्राह्मण ने 101 दलित कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन बिहार: 3831 करोड़ रुपए का पुल, 3 दिन पहले CM ने किया उद्घाटन; अब आ गई दरार… मंत्री को देनी पड़ी सफाई दिल्ली में 55 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द… जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला गजब! जेब में टिकट के पैसे नहीं, बन गया फर्जी लोको पायटल; RPF ने जब पकड़ा तो… गोल्डन ट्रायंगल से ऑपरेट हो रहा था हाई-टेक साइबर फ्रॉड, ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा दूध, दही से ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब सस्ता होगा फ्यूल?
हरियाणा

MP में 20 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था कब्जा

पन्ना : वक्फ कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश में पहली बार मदरसे पर बुलडोजर चला। आरोप है कि मदरसे में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी। जहां पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 26 पुराना पन्ना बीड़ी कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराया गया। बीते रोज मुस्लिम समाज के कुछ लोगों की शिकायतों और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की प्रतिक्रिया के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार ने दो दिन के भीतर मदरसा गिराने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद मदरसा संचालक ने शुक्रवार को खुद ही मदरसा गिराने का काम शुरू करवा दिया। इस काम को करीब एक दर्जन लोगों ने अंजाम दिया।

20 सालों संचालित था अब गिराया गया

मदरसा के सदस्य जाकिर अली और मोहम्मद नसीम बताते हैं कि यह मदरसा पिछले 20 सालों से संचालित हो रहा था। पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और मदरसा पंचायत की इजाजत से बनाया गया था। अब यह क्षेत्र नगर पालिका के अधीन आ गया है।

अवैध गतिविधियों के भी आरोप

यहां मदरसे में अवैध गतिविधियों का भी आरोप लगा है। मदरसा सदस्यों का कहना है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मदरसे में अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनकी मांग है कि प्रशासन को मदरसे की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए ताकि शिकायत की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही शिकायतकर्ताओं की गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर ये सब चल क्या रहा है और इसके पीछे का मकसद क्या है।

Related Articles

Back to top button