ब्रेकिंग
कैसा होगा UP का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन? यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मनसा देवी भगदड़ में घायल महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; मरने वालों की संख्या बढ़ी वीकेंड पर दिल्ली में होगी भयंकर बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? ‘2000 आरोपी हैं और 500 गवाह, सुनवाई के लिए स्टेडियम की जरूरत पड़ेगी’, किस केस में सुप्रीम कोर्ट ने क... मोदी ने लिया नाम तो ट्रंप पूरी सच्चाई बोल देगा… राहुल गांधी ने कहा- वो अभी ट्रेड डील में भी दबाएगा लद्दाख: गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा, सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, 2 अधिकारी शहीद और 3 गंभीर... सिद्धार्थ मल्होत्रा से भिड़ेंगे सैफ और संजय दत्त, 1 हफ्ते वाला ये प्लान कहीं बिगाड़ न दे ‘परमसुंदरी’... बेन स्टोक्स बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान, ओवल टेस्ट से पहले बड़ा ऐलान चतुर खिलाड़ी निकला ईरान, चोरी-छुपे खरीद डाले 5 बोइंग एयरक्राफ्ट भारत की रफ्तार देख अमेरिका और चीन हवा टाइट, रॉकेट की तरह भाग रहा देश
देश

मुंबई: Ro-Ro फेरी में अब यात्री साथ ले जा सकेंगे अपनी कार, मार्च में शुरू हो रही सर्विस

 मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है। मुंबईकर जल्द ही roll-on roll-off (Ro-Ro) ship रो-रो सर्विस (roro ferry) का लुत्फ उठा सकेंगे। मुंबई के भाऊचा धक्का ((Bhaucha Dhakka) से लेकर मांडवा (अलीबाग) (alibaugh) तक रो-रो फेरी (roro ferry) सर्विस मार्च महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगी। मुंबई-मांडवा रो-रो सेवा की शुरु होने के साथ, मुंबई से अलीबाग आने वाले अपना खुद का वाहन भी ले आ सकेंगे। वर्तमान में, जिन यात्रियों या पर्यटकों के पास वाहन है, वे पनवेल के रास्ते मुंबई आते हैं। इसके अलावा मंडावा से गेटवे के बीच बोट सेवा बारहमासी हो सकती है। इसके अतिरिक्त न केवल अलीबाग या मुरुड तक बल्कि पूरे कोंकण पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास रहेगा नियंत्रण
रो-रो फेरी सेवा उपलब्ध कराने वाली जहाज बुधवार को मुंबई के बंदरगाह में दाखिल हुई। इस रो-रो सेवा से मुंबई से अलीबाग जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। दरअसल मुंबई से अलीबाग तक जाने के लिए जल मार्ग (water transport) सबसे सस्ता और सुविधाजनक तरीका है। वैसे भी पिछले कई सालों से मुंबई से लेकर मांडवा तक रो-रो फेरी शुरू करने की मांग की जा रही थी। जो यात्री गेटवे (gateway) से मांडवा (mandva) तक और भाऊचा धक्का से लेकर रेवस तक आते जाते थे, उन्हें हर दिन यात्रा करने के लिए खुद की गाड़ियां लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह सर्विस केंद्र सरकार की सागरमाला परियोजना के तहत शुरू की जा रही है, इसका नियंत्रण मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास रहेगा। इसके लिए महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा मंडावा में एक जेटी और टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इस सर्विस का शुभारंभ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था।

1 घंटे से कम समय में आ-जा सकेंगे यात्री
मांडवा में रो-रो टर्मिनल में 214X10 मीटर की जेट्टी, 30X30 का प्लेटफॉर्म, 20X22 मीटर का फ्लोटिंग प्लांट, 360 मीटर का ब्रेकवाटर और 100X115 मीटर लंबी पार्किंग होंगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया के मुताबिक ग्रीस में एस्क्वायर शिपिंग कंपनी ने जहाज का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि अगर मुंबई से मंडवा के लिए रो-रो सर्विस शुरू होती है, तो यात्री एक घंटे से भी कम समय में आ-जा सकेंगे। इस सर्विस से जहां यात्रियों को रोड ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं ईंधन की भी बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

जहाज में एक बार में 500 यात्री और 180 गाड़ियां ले जाने की कैपेसिटी
रो-रो जहाज में एक बार में 500 यात्रियों और 180 वाहनों को एक साथ ले जाने की कैपेसिटी है। पहले चरण के दौरान हर तीन घंटे में जहाज एक चक्कर लगाएगा। वाहन को ले आने और ले जाने का किराया 1 से लेकर डेढ़ हजार रुपए और यात्रियों के लिए 235 रुपए किराया होगा। बता दें कि रायगढ़ एक औद्योगिक जिला है जो पर्यटन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button