शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला की शिकायत पर मोइन शेख निवासी कोहिनूर कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिकता स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
मतांतरण का बनाया दबाव
बताया गया कि पीड़िता बेटियों के साथ पति से अलग रहती है। मोइन ने उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने महिला की बेटियों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मतांतरण कर मुस्लिम बनना पड़ेगा। इस घटनाक्रम के बाद शनिवार रात महिला थाने पहुंची।
पति से विवाद के बाद फांसी लगाई
इधर, खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत विनय नगर में शकुंतला चौहान नामक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के मुताबिक शकुंतला को दो दिन पूर्व पति सुनील चौहान से विवाद हुआ था। संभवत:इसी कारण फांसी लगाई है। पुलिस महिला के स्वजनों से भी पूछताछ कर रही है।