ब्रेकिंग
कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मा... भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, मात... पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और... बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार
देश

सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई ’भारत जोड़ो यात्रा’, पढ़िए रिएक्शन्स

Santokh Singh Death: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह की तबीयत उस समय बिगड़ी थी, जब वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, यात्रा जब लुधियाना से रवाना हुई, तब संतोख सिंह पद यात्रा कर रहे थे।

असहज महसूस होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पंजाब में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण भी समाप्त होने जा रहा है। यहां से यात्रा हिमाचल और फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी। संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी है और वे जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा शुरू होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेताओं ने संतोख सिंह के असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।’

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट किया, जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Related Articles

Back to top button