ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
लाइफ स्टाइल

सुबह खाली पेट लौंग खाना सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद 

सुबह जब हम लौंग खाते हैं। तो लौंग खाने से उसका अर्क जब आपके पेट में पहुंचता है। जो शरीर की कई समस्याओं को दूर कर आपको सेहतमंद बनाता है। क्योंकि लौंग में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन बी सहित कई तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर के लिए बहुत उपयोगी है।पाचन तंत्र होगा स्ट्रांग- लौंग में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत कर मल को बाहर निकालने में मदद करता है। सख्त माल को नरम भी बनाता है।इसलिए यह आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे पेट फूलना, गैस, उल्टी, अपचन आदि समस्या से भी निजात मिलती है।

दांतों के दर्द से मिलेगी निजात- लौंग में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। इसको चबाने से दातों का दर्द कम हो जाता है। खाली पेट लौंग चबाने से मुंह में पैदा होने वाले सूक्ष्म जीव भी कम हो जाते हैं। यह एक तरह से माउथवॉश का काम करता है। मसूड़े में इंफेक्शन, दातों में दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है।

हड्डियां होगी मजबूत- जिनकी हड्डियां कमजोर है। उन्हें सुबह उठ कर लौंग चबाना चाहिए । 2 लौंग रोजाना चबाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। क्योंकि लौंग के अंदर मैगनीज पाया जाता है। जो हड्डियों से संबंधित रोगों से भी निजात दिलाता है।

इम्युनिटी होगी स्ट्रांग- लौंग में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। और यह एंटीऑक्सीडेंट का मुख्य स्रोत है। इसलिए इसका खाली पेट सेवन करने से यह आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करता है।

स्ट्रेस से मिलेगी निजात- लौंग में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इस कारण यह आपको मानसिक थकान, स्ट्रेस, अनिद्रा आदि समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

वजन करेगा कम- आप अगर रोजाना खाली पेट दो लौंग का सेवन करते हैं। तो यह आपका वजन कम करने में भी सहायक होता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज या योग करते हैं। तो इससे पहले आप दो लौंग चबाएं। जिससे अतिरिक्त चर्बी कम होगी।

सर्दी खांसी से राहत- लौंग में पर्याप्त मात्रा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो सर्दी खासी को कम करता है और यह शरीर के बलगम को मुंह के माध्यम से बाहर निकालने में मददगार होता है। इस प्रकार से सुबह सुबह खाली पेट दो लौंग चबाने से आपको कई फायदे होते हैं।

Related Articles

Back to top button