ब्रेकिंग
18 बार चाकू घोंपा, फिर गला काटा… 10 साल की बच्ची को 14 साल के छात्र ने मारा, क्यों बन गया हैवान? मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’, प्रोटोकॉल देने वाले निजी सचिव पर गिरी गाज दिल्ली के कैंसर अस्पताल में डॉक्टरों को दी गई पैलिएटिव केयर की ट्रेनिंग, जानिए क्यों है जरूरी यूपी-बिहार की तीन लड़कियों को बनाया बंधक, 30 दिन तक करते रहे रेप, रेड लाइट एरिया में बेचने ही वाले थ... PM मोदी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी, ‘पुरानी यादों’ पर BJP ने किया पलटवार धराली के बाद अब थराली में तबाही… आधी रात को बादल फटा, भरभरा कर आया मलबा, कई घरों को नुकसान आंधी-तूफान और झमाझम बारिश… दिल्ली में येलो अलर्ट, इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर कैसा... ‘भगवान देगा इसे सजा…’, लाखों के गहने चुराने वाली नौकरानी पर मालकिन को आया तरस, FIR करवाने से किया इन... ‘मैं बच जाता, लेकिन…’, महाराष्ट्र में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, मरने से पहले रिकॉर्ड किया... सुलझ गया हैदराबाद का सहस्रा मर्डर केस… 10 साल की मासूम ने चोरी करने से रोका, कहीं भंडाफोड़ न हो जाए,...
मध्यप्रदेश

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल सांसद को लड़की ने कॉल किया, फिर लड़की कपड़े उतारने लगी

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करके फंसाने की कोशिश की गई है। सांसद ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने वीडियो रिकॉर्ड भेजकर रुपए मांगे। सांसद को ये कॉल रविवार शाम को दो अनजान नंबरों से आए थे। आरोपियों ने सांसद प्रज्ञा से अशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सांसद प्रज्ञा ने देर रात टीटी नगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

साइबर फ्रॉड में फंसाने की कोशिश

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कुछ देर बाद लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। उन्होंने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था। कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया। आरोपी ने फोन कर मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद प्रज्ञा ने तत्काल टीटी नगर पुलिस को सूचित कर दिया।

साइबर पुलिस की मदद ली जा रही

टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के बंगले से फोन आने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR कर ली है। आरोपियों ने पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे। उसके बाद फोन कर उनसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। नंबरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

दो दिन पहले ही अस्पताल से छुट्‌टी हुई

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 5 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं। अभी भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसको लेकर अभी उनकी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button