मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फ्लाइओवर का करेंगे उद्घाटन

राजधानी दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर कल शाम 5:00 बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12:00 बजे फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए ऊंचाई वाले बैरियर लगाए जाएंगे।

अभी फ्लाईओवर में कई पेंच फंसे हैं इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने से रोका गया है। इन कमियों को 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद ही फ्लाईओवर को भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.