मुख्यमंत्री चौहान धारदार हथियार लेकर विकास दिखाने निकले हैं पति पत्नी के बीच झगड़ा कराना चाहते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्र चंडिका,नरसिंहपुर l अमर नोरिया /  गत दिवस गोटेगांव के श्रीधाम मैरिज हॉल में स्थानीय कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार की विकास यात्रा के खिलाफ एवं कांग्रेस पार्टी की जनजागरण यात्रा के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारका सिंह राजपूत ने कहा कि किसान परेशान है और भाजपा झूठी विकास यात्रा निकाल रही है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश बिलबार ने भाजपा सरकार पर विभिन्न आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आते ही लाड़ली बहना के नाम पर महिलाओं के बोट को खरीदने की कोशिश कर रही है। जनजागरण यात्रा के प्रभारी एवं कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इंजी. साहिल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए, इंजी. साहिल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा का जनता जमकर विरोध रही है इससे यह साबित होता है कि भाजपा का झूठा विकास जनता समझ चुकी है, मुख्यमंत्री श्री चौहान को धारदार हथियार लेकर विकास बताने जाना पड़ रहा है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ दिखावे की राजनीति करते हैं। इंजी. साहिल सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुली चुनौती भी दे दी, इंजी. राजपूत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो झूठे विकास की बात करने गोटेगांव आ कर दिखाएं, मैं मुख्यमंत्री को अपने साथियों के साथ काले‌झंडे दिखाउंगा, इंजी. साहिल सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अहाता बंद कराके परिवार में पति पत्नी के बीच झगड़ा कराना चाहते हैं। पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारका राजपूत,‌पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश बिलबार, वरिष्ठ नेता सरदार सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तिवारी, युवा कांग्रेस नेता आशीष राय, दीपक नेमा, शिवांश जैन, उदय पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.