घर में अकेली देख 14 साल की बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

हरियाणा : हिसार के एक गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पता चलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को 14 साल की किशोरी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर पिता ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। शाम को जब पीड़िता की मां घर पर आई तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.