ब्रेकिंग
सोनम की 4 सहेलियां, सबसे खास कौन? राजा रघुवंशी की मां को जिस पर शक, बोलीं- मेरे बेटे की हत्या का राज... प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक, लाइव दर्शन की सुविधा…काशी विश्वनाथ धाम में इस बार सावन को लेकर क्या है तैयार... दिल्ली में लगातार 5 दिन बारिश, बिहार-UP सहित इन 15 राज्यों में अलर्ट; जानें पहाड़ों का हाल सिवनी जिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आहट: राजकुमार 'पप्पू' खुराना की विदाई तय, पंकज शर्मा और ... सिवनी में जुए और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार आदिवासी समुदाय के जीवनस्तर में आया बदलाव, मोदी सरकार ने 3 गुना बढ़ाया बजट; अब जल, बिजली और शिक्षा मे... ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025ः बढ़ती जा रही अशांति, 2025 में दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब हालात..रिपोर्ट म... मुंबई में संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश? कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी, हो गई मौत… परिवार बोला- हत... राजस्थान: एक्शन में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड, मचा हड़कंप एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर
मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री की इस महान शख्सियत ने दुनिया को कहा अलविदा, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने जताया दुख

हिन्दी सिनेमा जगत का हर स्टार दर्शकों के दिलों पर राज करता है। अक्सर फैंस उनसे जुड़ी खबरें जानने को उत्सुक रहते हैं। लेकिन जब उनका खास और चहेता स्टार दुनिया को अलविदा कर कह देता है, तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नही बल्कि दुनिया भर में मातम का माहौल छा जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में फिल्म कलंक के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन के पिता आर वर्मन का मंगलवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय आर वर्मन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर शशांक खेतान और अनुराग सिंह उनके घर पहुंचे और पूरे परिवार को सांत्वना दी। आर वर्मन उर्फ रत्न वर्मन शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने खुद की पब्लिसिटी डिजाइनिंग और सिने विज्ञापन कंपनी शुरू की। देव आनंद का प्रोडक्शन हाउस उनके प्रमुख ग्राहकों में से एक था। आर वर्मन का काम देव आनंद की फिल्मों ज्वैल थीफ और गाइड में भी देखा गया।

प्रचार डिजाइनर के रूप में काम करते हुए आर वर्मन की रुचि आर्ट डायरेक्शन की तरफ हुआ। उन्होंने मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुधेंदु रॉय के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। आर वर्मन ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1992 और 1993 में उन्होंने फिल्म हम और अंगार के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button