अफगानिस्तान: काबुल में सिलसिलेवार बम धमाके, अबतक पांच लोगों की मौत, 10 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक के एक लगातार तीन धमाके हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5 civilians killed and 10 wounded in three explosions in Kabul, Afghanistan: Pajhwok Afghan News pic.twitter.com/89mCjSWIvn
अफगान पुलिस का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस के सामने खुद को उड़ा लिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि मारे गए सभी लोग सरकारी कर्मचारी थे। बस खदान और पेट्रोलियम मंत्रालय की थी। उन्होंने आशंका जताई की मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि पहला विस्फोट स्थानीय समय अनुसार सुबह 8.10 बजे हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी काबुल में एक बस को टक्कर मार दी। इसके अलावा काबुल में सुबह दो और धमाके हुए हैं। फिलहाल दोनों धमाकों की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी किसी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।