
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी की पत्नी तारा देवी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ..
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करें ।
कैलाश जोशी भोपाल से सांसद रहे हैं। उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से लगातार बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने।