
अभिनेत्री कंगना रनौत हर फिल्म में अपने अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। उनका हर किरदार किसी-ना-किसी नई चुनौती से भरपूर होता है। एक बार फिर से फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के बाद कंगना रनौत बड़ी चुनौती के लिए निकल पड़ी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो अपने अलग ही लुक में नजर आ रही हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों कंगना रनौत दिवंगत राजनेता जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ (Thalaivi) की तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में कंगना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है, इस फोटो को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर में कंगना प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से जयललिता का गेटअप लेंगी। प्रोस्थेटिक मेकअप करवाते कंगना की एक फोटो सामने आई है। इसी लुक टेस्ट के लिए वह दो दिन पहले ही लॉस एंजेलिस रवाना हुई थीं। कंगना रनौत के मेकअप की ये तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
This is how measurements for prosthetics are taken, it’s not easy to be an actor, Kangana so calm even in something which is so suffocating for us to even watch 😰 pic.twitter.com/APQ9OSP2aT
This is how measurements for prosthetics are taken, it’s not easy to be an actor, Kangana so calm even in something which is so suffocating for us to even watch