ब्रेकिंग
सद्गुरु के साथ विशेष सत्संग… ईशा योग केंद्र में आज शाम 7 बजे से गुरु पूर्णिमा का भव्य उत्सव जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी तादाद में हथियार बरामद पूरे विश्व को भारत ही दे सकता है ज्ञान और शिक्षा… गुरु पूर्णिमा पर बोले स्वामी राम देव गाजीपुर के महाहर धाम का त्रेतायुग से नाता, यहां विराजमान 13 मुखी शिवलिंग; सावन में कांवड़िया चढ़ाते ... जनता ने चाहा तो मैदान में फिर उतरूंगा… महुआ मेडिकल कॉलेज विजिट के दौरान बोले तेज प्रताप यादव हिंदी हमारी मां, मराठी हमारी मौसी… नए नारे के साथ मुंबई में उतरी BJP पटना में फिर मर्डर, इस बार बालू कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली; बाग में टहलते समय किया शूट नीले ड्रम का ‘शुद्धीकरण’, कांवड़िया बोला- मुस्कान ने बदनाम कर दिया था, गंगा जल से होगा शुद्ध दिल्ली के जय हिंद कॉलोनी की घटना पर बिफरीं ममता, लगाया बंगालियों के साथ भेदभाव करने का आरोप गुरु पूर्णिमा के दिन ‘गुरु’ की हत्या, छात्र ने प्रिंसिपल को चाकू से गोदा; किस बात से था नाराज?
देश

इसरो प्रमुख बोले, चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग चंद्रमा की ओर भारत की एतिहासिक शुरुआत

नई दिल्‍ली। Chandrayaan2 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के साथ ही अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के मौके पर इसरो प्रमुख ने अपनी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मैं यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं कि जीएसएलवी एमके-3 एम-1 (GSLVMkIII-M1) ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan2) को धरती की कक्षा में स्‍थापित कर दिया है। यह लॉन्चिंग चंद्रमा की ओर भारत की एतिहासिक यात्रा की शुरुआत है।

ISRO Chief K Sivan: After that technical snag we had, we fixed it & now ISRO has bounced back with flying colours. #Chandrayaan2 #ISROhttps://t.co/5Ubd1M9ZbA” rel=”nofollow

— ANI (@ANI) July 22, 2019

इसरो प्रमुख ने कहा कि इसरो की टीम के वैज्ञानिकों ने अपना घर-परिवार छोड़कर पिछले सात दिनों में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए दिन-रात एक कर दिया था। टीम इसरो के इंजिनियरों और तकनीकी स्टाफ की कठोर मेहनत की बदौलत ही हम यहां तक पहुंचे हैं। पिछली बार हमने समय रहते ही तकनीकी खामी का पता करके इसे तुरंत दुरुस्‍त कर दिया था। शिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग करके हमने तिरंगे को सम्मान दिया है। यह लॉन्चिंग हमारी सोच से भी बेहतर हुई है। लेकिन, चुनौती अभी खत्‍म नहीं हुई है। हमें अपने अगले मिशन पर लगना है। हम हर बार की तरह अपने प्रबंधन की ओर से दिए गए कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। यह तीन सैटलाइट मिशन है। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button