
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना गांव में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। दरअसल, एक बस अचानक से गांव की दीवार में टकरा गई है। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ये हादसा कैसे हुआ अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है। कयास लगा जा रहे हैं की जो भी सात लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, वह बस में सवार थे। इस घटना के बाद तरह-तरह के प्रश्न खड़े हो रहे हैं। एक तरह मकान के जर्जर होने पर प्रश्न खड़े हो रहे थें तो एक तरफ बस ड्राइवर पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आपको बता दें कि राज्य से ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
मध्य प्रदेश में नहीं लागू हुआ था न्यू मोटर व्हीकल नियम
1 सिंतबर से केंद्र सरकार ने पूरे भारत में न्यू मोटर व्हीकल नियम लागू किया था। परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए नय नियम लागू किए थे, लेकिन मध्य प्रदेश को मिलाकर कई राज्यों ने इस प्रकार के नियम राज्य में लागू नहीं किए थे।