ब्रेकिंग
लिव-इन-पार्टनर को मार डाला, फिर 11 दिन बाद खुद भी दे दी जान… फ्लैट से आई बदबू ने खोला राज सोनम की 4 सहेलियां, सबसे खास कौन? राजा रघुवंशी की मां को जिस पर शक, बोलीं- मेरे बेटे की हत्या का राज... प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक, लाइव दर्शन की सुविधा…काशी विश्वनाथ धाम में इस बार सावन को लेकर क्या है तैयार... दिल्ली में लगातार 5 दिन बारिश, बिहार-UP सहित इन 15 राज्यों में अलर्ट; जानें पहाड़ों का हाल सिवनी जिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आहट: राजकुमार 'पप्पू' खुराना की विदाई तय, पंकज शर्मा और ... सिवनी में जुए और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार आदिवासी समुदाय के जीवनस्तर में आया बदलाव, मोदी सरकार ने 3 गुना बढ़ाया बजट; अब जल, बिजली और शिक्षा मे... ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025ः बढ़ती जा रही अशांति, 2025 में दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब हालात..रिपोर्ट म... मुंबई में संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश? कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी, हो गई मौत… परिवार बोला- हत... राजस्थान: एक्शन में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड, मचा हड़कंप
देश

नागपुर सीट से नितिन गडकरी आगे, मुंबई साउथ से मिलिंद देवड़ा पीछे

महाराष्ट्र में अबतक के रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 39सीटों से आगे चल रही है।

वीआईपी सीट में मुंबई साउथ से मिलिंद देवड़ा पीछे चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से आगे चल रहे है।

लोकसभा सीटों के हिसाब से देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में देश के कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव परिणाम से न केवल केंद्र की राजनीति में प्रभाव पड़ेगा, बल्कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का दबदबा होगा। इसकी भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

महाराष्ट्र में देश के प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा अपने सहयोगियों के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे अधिक 48लोकसभा सीट हैं। कांग्रेस का गठबंधन एनसीपी के साथ है। कांग्रेस 26 सीटों पर और एनसीपी 22सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन है। भाजपा 25 सीटों पर और शिवसेना 23सीटों पर लड़ रही है।

महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों की बात की जाये, तो इस बार लगभग 11सीटें वीआईपी हैं। जिन पर कैबिनेट मंत्रियों से लेकर पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहें हैं और बॉलीवुड की अदाकारें भी चुनावी दंगल में अपना अभिनय दिखा रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button