ब्रेकिंग
दिव्यांग महिला से पटवारी बनकर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय!पारस-सहनी के लिए कांग्रेस-RJD करेगी त्याग विदेश नीति को ट्रिपल झटका… ट्रंप-मोदी की बातचीत के बाद विपक्ष क्या-क्या उठा रहा सवाल कर्ज चुकाने के लिए बेटी का किया सौदा, दोगुने उम्र के लड़के से जबरन कराई नाबालिग की शादी… SC ने सरकार... महाराष्ट्र में ‘हिंदी भाषा’ को लेकर तकरार तेज, राज ठाकरे बोले- स्कूल खुद करें विरोध, वरना यह महाराष्... बेटे से बोली- तू सोजा… फिर आधी रात को खोली कुंडी, बॉयफ्रेंड संग किया ऐसा कांड, पहुंची जेल प्लेन में चढ़ने के बाद मुझे लगा कुछ अजीब लगा था…अहमदाबाद हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार का बड़ा ब... देहरादून की हवा में जहर! वीकेंड में बिगड़ा शहर का AQI, 676 गाड़ियों पर लगा जुर्माना शादी में अगुवई करनी पड़ी भारी, दुल्हन वालों ने महिला को बनाया बंधक; दरवाजे नहीं आई थी बारात
देश

भारत ने अमेरिका को दिया दो टूक जवाब, रूस के साथ संबंध नहीं कर सकते खत्म

नई दिल्लीः रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंध से छूट की शर्तों को भारत ने पूरा करता है और इस मुद्दे पर ट्रम्प प्रशासन ने ‘‘काफी लचीलापन” दिखाया है। यह जानकारी मंगलवार को राजनयिक सूत्रों ने दी। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली, मॉस्को के साथ अपने पुराने रक्षा संबंधों को ‘‘खत्म” नहीं कर सकता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ के बीच वार्ता से एक दिन पहले छूट पर जोर दिये जाने की यह बात सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

रूस से हैं पुराने रक्षा संबंध
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ निजी एवं सार्वजनिक स्तर पर चर्चा हुई है और वॉशिंगटन के लिए यह ‘‘थोड़ी चिंता” की बात है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘रूस के साथ हमारे पुराने रक्षा संबंध हैं जिन्हें हम खत्म नहीं कर सकते हैं।” भारत ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए रूस से समझौता किया था। भारत ने अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए इस समझौते को आगे बढ़ाया।

एस-400 मिसाइस सिस्टम खरीदेगा भारत
सूत्रों ने बताया कि अमेरिका उन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है जिनके कारण वह एस-400 जैसी प्रणाली खरीदने के लिए ‘‘बाध्य” है। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने अमेरिकी पक्ष को उन कारणों की अच्छी तरह व्याख्या कर दी है और वे भारत की जरूरतों को समझते हैं। भारतीय पक्ष का मानना है कि वह उन जरूरतों को पूरा करता है जो जिसके तहत उसे अमेरिका विरोधियों पर प्रतिबंध कानून (सीएएटीएसए) से छूट मिलता है।

सूत्र ने बताया, ‘‘हम छूट के लिये सीएएटीएसएस शर्तों को पूरा करते हैं। हम बातचीत जारी रखेंगे।” सूत्रों ने कहा, ‘‘कानून में यह काफी स्पष्ट है कि किन परिस्थितियों में अमेरिकी प्रशासन से छूट मिल सकती है। इसलिए अगर आप कानूनी दृष्टि से देखते हैं तो हमारी समझ और आकलन है कि भारत उन जरूरतों को पूरा करता है।” सूत्र ने कहा, ‘‘इसलिए (ट्रम्प) प्रशासन इतना लचीला है कि हम जो छूट चाहते हैं वह दे सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button