
21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहीद कपूर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आईं। बता दें कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। तो आइए आपको बताते हैं, फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में खास रिपोर्ट
#KabirSingh is firing on all cylinders at the BO… Metros, mass belt, Tier-2, Tier-3 cities – #KabirSingh wave grips the nation… Emerges Shahid Kapoor’s highest grosser in 3 days [after #Padmaavat]… Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr. Total: ₹ 70.83 cr. India biz.
कबीर सिंह ने अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल के ओपनिंग वीकेंड कलकेशन (62.40 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। शाहिद कपूर की ये फिल्म 2019 की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनर बन गई है, कबीर सिंह देशभर में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। नॉन हॉलिडे रिलीज, A सर्टिफिकेट, नॉर्मल टिकट रेट, क्रिकेट वर्ल्ड कप के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह का डंका बजा है। इसे क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है।