ब्रेकिंग
दिल्ली में लगातार 5 दिन बारिश, बिहार-UP सहित इन 15 राज्यों में अलर्ट; जानें पहाड़ों का हाल सिवनी जिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आहट: राजकुमार 'पप्पू' खुराना की विदाई तय, पंकज शर्मा और ... सिवनी में जुए और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार आदिवासी समुदाय के जीवनस्तर में आया बदलाव, मोदी सरकार ने 3 गुना बढ़ाया बजट; अब जल, बिजली और शिक्षा मे... ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025ः बढ़ती जा रही अशांति, 2025 में दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब हालात..रिपोर्ट म... मुंबई में संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश? कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी, हो गई मौत… परिवार बोला- हत... राजस्थान: एक्शन में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड, मचा हड़कंप एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर न चीन, न रूस और न तुर्किए… ईरान को बचाने आगे आए ये 3 सुपरपावर देश नीली बत्ती वाली कार पर केक काटा DSP की पत्नी ने… और पुलिस ने नाप दिया बेचारा ड्राइवर
देश

महिला होमगार्ड को जिंदा जलाए जाने पर कांग्रेस का CM से सवाल- UP में कब खत्म होगा जंगलराज

लखनऊ: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और वहां जंगल राज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने सोमवार को बरेली में बीच सड़क पर एक महिला को जिंदा जलाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रोकने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध व गुंडागर्दी का बोल बाला। अलीगढ़, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, कुशीनगर और अब बरेली में होने वाली वारदातों से क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अजय सिंह बिष्ट जी, आप इस जंगलराज से कब और कैसे निपटेंगे? इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि बरेली में ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया गया है। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button