ब्रेकिंग
सिवनी जिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आहट: राजकुमार 'पप्पू' खुराना की विदाई तय, पंकज शर्मा और ... सिवनी में जुए और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार आदिवासी समुदाय के जीवनस्तर में आया बदलाव, मोदी सरकार ने 3 गुना बढ़ाया बजट; अब जल, बिजली और शिक्षा मे... ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025ः बढ़ती जा रही अशांति, 2025 में दूसरे विश्व युद्ध से भी खराब हालात..रिपोर्ट म... मुंबई में संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश? कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी, हो गई मौत… परिवार बोला- हत... राजस्थान: एक्शन में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड, मचा हड़कंप एक्स-हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं करिश्मा कपूर न चीन, न रूस और न तुर्किए… ईरान को बचाने आगे आए ये 3 सुपरपावर देश नीली बत्ती वाली कार पर केक काटा DSP की पत्नी ने… और पुलिस ने नाप दिया बेचारा ड्राइवर मास्टर साहब की डिग्री फर्जी, 11 साल से स्कूल में पढ़ा रहे थे; जांच में खुल गई पोल
देश

मौत से हारा फतेहः भड़के लोगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संगरूरः 150 फुट गहरे बोरवैल में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर सिंह को 5 दिन बाद बाहर निकाला गया है, जिसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल ले जाया गया। फतेहवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आम लोगों ने पी.जी.आई. के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वहीं फतेहवीर की मौत की खबरों के बाद लोग घटनास्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि यदि फतेह का रेस्क्यू ऑपरेशन उस ही बोरवैल के द्वारा करना था तो इतने दिनों से इंतज़ार क्यों किया जा रहा था। भड़के लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने कहा कि प्रशाशन ने उनके साथ धोखा किया है।

इस तरह हुआ था हादसा
गौरतलब है कि सुनाम इलाके में पड़ते सुगरूर जिले के गांव भगवानपुरा निवासी सुखविंदर सिंह का परिवार खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उनका खेल रहा 2 साल का बेटा फतेहवीर सिंह न जाने कब उस तरफ चला गया, जहां पिछले 10 साल से बंद पड़े बोरवेल को प्लास्टिक की बोरी से ढ़क रखा था। धूप और बारिश वगैरह में कमजोर हो चुकी बोरी पर जैसे ही बच्चे का पैर पड़ा, वह उसी में ही उलझकर बोरवैल में नीचे चला गया। बच्चा 120 फुट गहराई और 9 इंच की पाइप में फंस गया था। बच्चे के नीचे गिरने का पता चलते ही घर वालों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन घटनास्थल पर हाजिर हो गया व तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बच्चे को निकालने के लिए एन.डी.आर.एफ., डेरा प्रेमी और आर्मी की टीमें जुटी रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button