ब्रेकिंग
दिव्यांग महिला से पटवारी बनकर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली-UP में होगी झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट… जानें अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय!पारस-सहनी के लिए कांग्रेस-RJD करेगी त्याग विदेश नीति को ट्रिपल झटका… ट्रंप-मोदी की बातचीत के बाद विपक्ष क्या-क्या उठा रहा सवाल कर्ज चुकाने के लिए बेटी का किया सौदा, दोगुने उम्र के लड़के से जबरन कराई नाबालिग की शादी… SC ने सरकार... महाराष्ट्र में ‘हिंदी भाषा’ को लेकर तकरार तेज, राज ठाकरे बोले- स्कूल खुद करें विरोध, वरना यह महाराष्... बेटे से बोली- तू सोजा… फिर आधी रात को खोली कुंडी, बॉयफ्रेंड संग किया ऐसा कांड, पहुंची जेल प्लेन में चढ़ने के बाद मुझे लगा कुछ अजीब लगा था…अहमदाबाद हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार का बड़ा ब... देहरादून की हवा में जहर! वीकेंड में बिगड़ा शहर का AQI, 676 गाड़ियों पर लगा जुर्माना शादी में अगुवई करनी पड़ी भारी, दुल्हन वालों ने महिला को बनाया बंधक; दरवाजे नहीं आई थी बारात
मध्यप्रदेश

गुना जेल में बंद कैदी की अचानक मौत, रेप के मामले में सुनाई गई थी 10 साल की सजा

गुना:जिला जेल गुना में सजा काट रहे कैदी की शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय कैदी गोवर्धन पुत्र राम सिंह कुशवाह निवासी कदवाया ने शनिवार सुबह 8 बजे उल्टी होने की जानकारी जेल प्रबंधन को दी थी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोवर्धन कुशवाह को मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन ने घटना के बारे में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोवर्धन को साल 2023 में सजा सुनाई गई थी। वह 18 महीनों से गुना जेल में बंद था। उसके खिलाफ एक और मामला जिला न्यायालय में विचारधीन है। गोवर्धन की मौत अचानक कैसे हुई, इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जेल प्रशासन के साथ जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button