ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता राजा बघेल और उनके परिवार से बाइकर्स ने की बदसलूकी, मामला थाने पहुंचा सिवनी में 'पत्रकार' की आड़ में सफेद पाउडर का धंधा! पुलिस कनेक्शन भी सवाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सिवनी पुलिस ने योग कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ जीवन शैली का दिया संदेश बारिश से तरबतर हुई दिल्ली, कई इलाकों में झमाझम… भीषण गर्मी से राहत जिससे जवाब चाहिए था, वही सबूत मिटा रहा… राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर ‘मैच फिक्स’ का आरोप Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में था वाइल्डबीस्ट, अचानक आए हिप्पो ने निकाल दी शिकारी की सारी हेकड़ी,... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ईशा फाउंडेशन की बड़ी पहल, 10000 से अधिक सैनिकों को कराया योगाभ्यास ‘ए बेटा रुक जा, ऐसा न कर…’ Video कॉल पर मां के सामने ही बेटे ने लगा ली फांसी, सुसाइड से सदमे में परि... ‘प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता? जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है
देश

दिल्ली में पारा 45° के पार, येलो अलर्ट जारी व लू लगने से तेलंगाना में 17 लोगों की मौत

नई दिल्लीः पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके जानकारी दी कि दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है, अब तक मई महीने में 26 मई 1998 को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं जचल रही है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 जिग्री तक पहुंच गया।

लू लगने से 17 लोगों की मौत
दक्षिण भारत के तेलंगाना के कई हिस्से एक महीने से लू की चपेट में हैं। तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू से 22 दिन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना के दिलाबाद शहर में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भी लू का कहर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर और चंद्रपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊना का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। गर्मी के चलते पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। पंजाब के कई शहरों में पानी न आने से लोग परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button