Local & National News in Hindi

पीयूष गोयल के घर में चोरी, नौकर को किया गिरफ्तार

0 42

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर पर काम करने वाले एक नौकर ने चोरी की थी। जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी की एफआईआर मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पीयूष गोयल के घर से उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी युवक के पास से बरामद हुए हैं।

पुलिस को आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ मिले हैं। इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजा गया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था।

मामला तब सामने आया जब पिछले महीने पीयूष गोयल के परिवार के सदस्यों को घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब मिले। घटना 16 से 18 सितंबर के बीच की है। इसके बाद विश्वकर्मा के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.